Zubeen Garg Hospitalized | सिंगर जुबिन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी चोट, डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत

Zubeen Garg Hospitalized

सिंगर जुबिन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी चोट, डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत

 

‘गैंगस्टर’ फिल्म में ‘या अली’ गाना गा चुके मशहूर सिंगर और कंपोजर जुबिन गर्ग इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। वह असम में अपने होटल रूम के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए थे,जिसके कारण सिर में चोट आई है। सिर में टांके लगे हैं।

 

डॉक्टरों ने बताया कि जुबिन गर्ग को मिर्गी का दौड़ा पड़ा था, जिसके कारण वह बेहोश हो गए थे। फोटो: ETimes

कई सुपरहिट गाने गा चुके सिंगर जुबिन गर्ग को हाल ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जुबिन गर्ग अपने होटल रूम के बाथरूम में गिर गए थे। इस वजह से उनके सिर में चोटें आई हैं। जुबिन गर्ग असम में थे और उन्हें तुरंत ही वहां के डिब्रूगढ़ स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जुबिन गर्ग को बुधवार यानी 20 जुलाई की शाम ही असम से एयरलिफ्ट किया गया था। अभी जुबिन गर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Zubeen Garg Hospitalized    Samrat Prithviraj movie collection

डॉक्टरों ने बताया जुबिन गर्ग का हाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Zubeen Garg को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और एक सीटी स्कैन किया। जुबिन गर्ग के वाइटल पैरामीटर्स स्थिर हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा डॉक्टरों के संपर्क में हैं। वह पल-पल जुबिन गर्ग की सेहत का हाल ले रहे हैं। उन्होंने जुबिन गर्ग के बेहतरीन इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता भी जुबिन गर्ग की सेहत का जायजा ले रहे हैं।

23 जुलाई से ऐमजॉन पर प्राइम डे सेल, शानदार ऑफर्स, जो मन करे, खरीद लें |

 

zubeen garg top songs,

zubeen garg old song,

zubeen garg new song,

zubeen garg ya ali,

zubeen garg song,

zubeen all assamese songs,

zubeen garg hindi song,

zubeen garg new,

Leave a Comment